जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 22सितम्बर को होगा। इस संबंध में गुरुवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो.वंदना सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुइ। कुलपति ने समिति के संयोजकों से बिन्दुवार प्रगति की जानकारी ली। कुलसचिव ने राजभवन द्वारा प्रेषित निर्देशों के बारे में संयोजकों को जानकारी दी। विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 51 समितियों का गठन किया गया है। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत की तैयारी के संबंध में सभी निर्देशों का प्राथमिकता के साथ पालन किया जाय। सभी संयोजक अपनी टीम के साथ लग जाएं। संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, उपकुलसचिव अमृतलाल, दीपक कुमार सिंह, बबिता सिंह, अजीत प्रताप सिंह, समस्त प्रशासनिक अधिकारी सहित कमेटी के संयोजक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : कुलपति ने संयोजकों के साथ किया दीक्षांत तैयारी की समीक्षा


