Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए मोटे अनाज...

Jaunpur Dhara News : किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए मोटे अनाज की खेती की तरफ लौटे : पवन कुमार

  • अन्न गोष्ठी आयोजित कर किसानों की आय दोगुनी करने पर हुई चर्चा

जौनपुर धारा,जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा सोमवार को विकास खण्ड डोभी एवं केराकत के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश अन्न(मिलेट्स) पुनरुद्धार योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मक्का एवं अन्न की सफल खेती के लिए किसानों को जागरूक किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने कहा कि जनपद में मक्का के अच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत किसानों को मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मक्का उत्पादन से अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। वर्तमान में जनपद में मक्के का कुल क्षेत्रफल 56757हेक्टेयर, उत्पादन 135922मैट्रिक टन, उत्पादकता 23.95कुंटल प्रति हेक्टेयर है। योजना के तहत मुख्य रूप से देशी मक्का, संकर मक्का के साथ-साथ जनपद में पॉप कार्न, स्वीट कार्न और बेबी कार्न की बढ़ती मांग को देखते हुए इन सभी प्रजातियों की उन्नत तकनीक प्रदर्शन, अनुदान पर संकर बीज वितरण, प्रचार प्रसार कार्यों को अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण, भ्रमण, ग्राम पंचायत, विकास खंड, जनपद स्तर, राज्य स्तर पर गोष्ठियों/कार्यशाला का आयोजन तथा मक्का प्रसंस्करण के अंतर्गत मेज सेलर एवं बेच  ड्रायर मशीनों पर अनुदान सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर उप संभागीय कृषि प्रसारण अधिकारी डॉ.स्वाति पाहूजा, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ.शिवानंद मौर्य, चन्द्र मोहन सिंह, शिव दयाल, आशीष गोसवामी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।