Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कांवरियों के लिए लगाया गया चिकित्सा सेवा शिविर

Jaunpur Dhara News : कांवरियों के लिए लगाया गया चिकित्सा सेवा शिविर

  • सर्व वैश्य समाज ने किया कांवरियों पर पुष्प वर्षा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। साहबगंज पुरानी सब्जीमंडी रामलीला मैदान में सर्व वैश्य समाज द्वारा कांवरियों के लिए चिकित्सा शिविर व भण्डारे का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष राजकुमार नेता व आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू, संरक्षक ने फीता काट कर किया। प्रयागराज से जल भरकर सुजानगंज जाने वाले कांवरियों के लिए सर्व वैश्य समाज द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर व प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें फल, नींबू शर्बत, चाय और नाश्ता का प्रबंध और उनके रुकने की व्यवस्था भी की गई। लंबी दूरी पैदल तय करने के कारण सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों के पैरो में छाले पड़ गए थे। इस दौरान यह देखने को मिला कि भीषण गर्मी में शिव भक्तों की आस्था भारी पड़ रही है। वहीं मार्ग के बीच-बीच में भक्तो पर पुष्प वर्षा किया गया। वहीं पीएचसी से डॉ.राजेश सिंह, सुरेंद्र प्रताप, संयोजक शिवप्रसाद गुप्ता सीके, संगठन मंत्री निशु केसरी, वरुण गुप्ता, सहयोगी प्रभाकर गुप्ता, मनोज जायसवाल, निशु केसरी, विक्की गुप्ता, रंजीत भोज्यवाल, अंकित जायसवाल, राजीव जायसवाल, इजी.उमाशंकर गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहें।