Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कबाड़ के बीच अर्धनिर्मित कूकर छिपा कर जा...

Jaunpur Dhara News : कबाड़ के बीच अर्धनिर्मित कूकर छिपा कर जा रही ट्रक सीज

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री से गत्ता (कबाड़) में छिपाकर अर्धनिर्मित हाकिंस कूकर लेकर जा रहे डीसीएम ट्रक को पुलिस द्वारा सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कम्पनी से कबाड़ लादकर एक ट्रक प्रयागराज की ओर जाने हेतु जैसे ही आगे बढ़ी कम्पनी के अधिकारियों की सूचना पर चौकी प्रभारी सतहरिया गंगा सागर मिश्रा ने ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी दी। तलाशी के दौरान कागज के गत्तों के बीच छिपा कर भारी संख्या में अर्धनिर्मित हाकिंस कूकर रखें गये थे। चौकी प्रभारी ने इस बाबत जब ट्रक चालक से कागजातों की मांग की तो वह कागजात नहीं दिखा सका। इस सम्बन्ध में सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा ने हाकिंस कूकर के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हाकिंस कूकर के अधिकारियों ने बरामद अर्धनिर्मित हाकिंस कूकर आदि सामानों का निरीक्षण कर वापस लौट गए। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया से कबाड़ के नाम पर चोरी छिपे सामान ढोये जाने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके कारण पुलिस पहले से एलर्ट थी। आशंका होने पर कागज का गत्ता (कबाड़) लेकर जा रही डीसीएम ट्रक को रोक कर उसकी जांच की गई। जिसमें भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हाकिंस कूकर आदि सामानों को बरामद कर लिया गया। ट्रक को सीज कर चालक को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। अभी तक सम्बन्धित फैक्ट्री की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।