जौनपुर धारा, खुटहन। भिवरहा बाजार का कनेक्शन ट्रांसफार्मर से काट दिए जाने से नाराज़ दुकानदारों ने शनिवार को बाजार में एकट्ठा होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायत के बाद भी बाजार के लिए ट्रान्सफार्मर मुहैया नहीं कराया गया। उक्त गांव में लगा 63केवीए के ट्रांसफार्मर से गांव के ही पांच दर्जन से अधिक कनेक्शनधारी है। इसके अलावा उसी ट्रांसफार्मर से बाजार के भी लगभग पच्चीस दुकानदारों का कनेक्शन जोड़ दिया गया था। लोड अधिक होने के चलते ट्रांसफार्मर कई बार जल चुका है। जिससे आजिज आकर तीन दिनों पूर्व ग्रामीणों ने पूरी बाजार का कनेक्शन ट्रांसफार्मर से काट दिया था। उमश भरी भीषण गर्मी से परेशान दुकानदार अच्छेलाल गुप्ता, नरेंद्र प्रताप, शिवनाथ मिश्रा, सरस्वती देवी, परशुराम, गुल्लू, विनय सिंह, पवन पांडेय, वेद प्रकाश उपाध्याय, मजनू शर्मा आदि सहित लगभग ढाई दर्जन दुकानदारों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : कनेक्शन काटे जाने से नाराज़ बाजार वासियों ने किया प्रदर्शन


