Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न

Jaunpur Dhara News : आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न

  • वीर हनुमान हिन्दू सुरक्षा पदयात्रा को लेकर हुई विशेष चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक राम जानकी मठ गूलर घाट पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संत शिरोमणि राम प्रीति फलाहारी महाराज एवं संचालन कृष्ण कुमार उपाध्याय राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गयी। उक्त अवसर पर वक्ता के रूप में मौजूद अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अहिप ने नवरात्र से लेकर आगे तक के सारे कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रमों को किस प्रकार संपादित किया अथवा कराया जाय, के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में वीर हनुमान हिन्दू सुरक्षा पदयात्रा को लेकर विशेष चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल अपने सभी आयामों के साथ नगर का भ्रमण करेंगे। उसके पीछे की मंसूबा पर चर्चा करते हुये उन्होंने बताया कि आज सनातनी हिन्दू, सनातन धर्म को मानने वालों को प्रत्येक स्थान से उन्हें दबाने का कार्य किया जा रहा है। किसी ने किसी प्रकार से उनके जमीनों का आक्रमण, मठ मंदिरों पर आक्रमण, मठ मंदिर की जमीनों पर अतिक्रमण किया एवं कराया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ.वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद एवं जिला पालक अधिकारी ने सभी कार्यक्रम के विषयों पर योजना रचना और समीक्षा किया। बैठक में राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, कृष्ण दत्त दुबे विभाग कार्याध्यक्ष, जितेन्द्र बहादुर सिंह अध्यक्ष राबद, विवेक उपाध्याय, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, शशांक सौरभ, संतोष मिश्रा, संतोष सिंह, पवन राय जिला महामंत्री, मदन गोपाल चौहान, हंस नारायण, अरूण कुमार, मनीष श्रीवास्तव, प्रशान्त अग्रहरी जिला उपाध्यक्ष सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • कई कार्यकर्ताओं को सौंपा गया दायित्व

अहिप एवं राबद की जिलास्तरीय हुई बैठक में कुछ लोगों को राष्ट्रीय बजरंग दल का दायित्व सौंपा गया। घोषणा के अनुसार सुभाष मौर्य नगर मंत्री, शशिकान्त यादव नगर मंत्री उत्तरी, मंजीत सिंह चौहान उपाध्यक्ष करंजाकला ब्लाक, जयश सिंह अध्यक्ष करंजाकला एवं यागवेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल बनाये गये। इस पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से सभी का स्वागत किया।

Jaunpur Dhara News : विसर्जन मे खलल पैदा करने पर होगी सख्त कार्रवाई : क्षेत्राधिकारी

जौनपुर धारा, बदलापुर। क्षेत्राधिकारी आयुष श्रीवास्तव तथा प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्रा ने देर शाम भारी पुलिस बल के साथ इंदिरा चौक के चारों तरफ लगे दुर्गा पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमण किया। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडाल समिति के लोगों से शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन करने के लिए आग्रह किया। चेतावनी देते हुए बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान खलल पैदा करने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।