Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  आईटी उद्योग की अंतर्दृष्टि पर संगोष्ठी का आयोजन

Jaunpur Dhara News :  आईटी उद्योग की अंतर्दृष्टि पर संगोष्ठी का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कुलपति प्रो.वंदना सिंह की प्रेरणा से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सेंट्रल ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में विश्वेश्वरैया सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय ‘आईटी उद्योग की अंतर्दृष्टि’ था। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में एचसीएल टेक (लखनऊ) के सलाहकार अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होने अपने वक्तव्य में आईटी उद्योग में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों, अवसरों और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में तेजी से वृद्धि हो रही है, और आईटी पेशेवरों के लिए यह क्षेत्र किस प्रकार अधिक संभावनाओं से भरा हुआ है। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा ‘आज के दौर में आईटी उद्योग सिर्फ तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सॉफ्ट स्किल्स जैसे संवाद कौशल, टीमवर्क और समस्या-समाधान के गुण भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आईटी में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए सुझाव भी दिए और उन्हें उद्योग की वर्तमान मांगों के अनुसार अपने कौशल को लगातार अपग्रेड करने की सलाह दी। संगोष्ठी के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक मिश्रा से आईटी उद्योग से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। कार्यक्रम के दौरान दिलीप यादव, कृष्णा यादव, कर्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवं छात्र दिव्यांशु, संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आर्यन पाण्डेय, आयुष गुप्ता एवं आदि छात्र उपस्थित रहे।