Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अंकित सिंह ने हासिल की एक और बड़ी...

Jaunpur Dhara News : अंकित सिंह ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के भौतिकी विज्ञान विभाग में शोधरत अंकित सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंकित को ताइवान के प्रतिष्ठित चांग गंग विश्वविद्यालय में नेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (एनएसटीसी) द्वारा संचालित ताइवान एक्सपीरियंस एजुकेशन प्रोग्राम (टीईईपी) के अंतर्गत तीन महीने की वित्त पोषित इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया है। यह इंटर्नशिप ताइवान के केमिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर ची-हिसयन लियू की देखरेख में एक नवंबर से 31जनवरी 2025 तक चलेगी। अंकित सिंह वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक डॉ.मनीष प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में गहन शोध कार्य कर रहे हैं। चांग गंग विश्वविद्यालय में उनकी यह इंटर्नशिप उन्हें विश्व स्तरीय शोधकर्ताओं के साथ काम करने और नवीनतम तकनीकी विकासों से अवगत होने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। यह इंटर्नशिप न केवल अंकित की शैक्षणिक और शोध क्षमताओं को निखारेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर शोध और नवाचार के क्षेत्र में उनके योगदान को भी मजबूती प्रदान करेगी। इस उपलब्धि से पूर्वांचल विश्वविद्यालय का गौरव और भी बढ़ गया है, जो अपने छात्रों को विश्वस्तरीय अवसरों तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह विश्वविद्यालय के शैक्षिक और शोध वातावरण की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो अपने शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।अंकित सिंह का चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास में किए जा रहे समर्पित प्रयासों का भी प्रमाण है। यह इण्टर्नशिप उनके करियर को एक नई दिशा देगी और भविष्य के शोधकार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने में सहायक होगी।