Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news :  हर घर नल योजना के माध्यम से जीवन...

Jaunpur Dhara news :  हर घर नल योजना के माध्यम से जीवन को सरल और सुखमय बनाना : पवन कुमार

  • दो दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय विकास खण्ड सभागार में मंगलवार की दोपहर जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय हर घर जल योजना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक, आशा, एएनएम आंगनबाड़ी की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ पवन कुमार ने कहा कि जल ही जीवन है और इस जीवन को हर घर में पहुंचना सरकार का लक्ष्य है। हर घर नल योजना के माध्यम से माताओं और बहनों को सरल और सुखमय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य दीर्घकालीन जल स्थिरता प्रदान करने के लिए मौजूदा जल स्रोतों का विस्तार करना है। वहांr प्रशिक्षक आशुतोष पांडेय द्वारा हर घर जल योजना के अंतर्गत लोगों को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन व दूषित जल से होने वाली बीमारियां और उनसे होने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जल को बचाया जा सकता है। बनाया नहीं जा सकता अगर हम जल को बचाने का प्रयास नहीं करते हैं। तो हमारी आने वाली पीढ़ी प्रभावित हो सकती है। इस दौरान संस्था के कोऑर्डिनेटर अनुज पाल, लव कुश गौड़, अनामिका, सुनीता, मंजू देवी, माया देवी, लीला देवी, अनीता देवी, पूजा, इंद्रपाल व सीमा देवी समेत अन्य महिलाए मौजूद रही।