जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर हृदय रोग के प्रति जागरूकता लाने और हृदय सम्बन्धी रोगों से बचाव के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थान आशादीप हास्पिटल अहियापुर पर आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 128लोगों की जांच की गई तथा ह्रदय रोग के प्रति सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ ह्रदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ.वी.एस. उपाध्याय ने कहा कि ह्रदय रोग बहुत ही घातक बीमारी हैं। आंकड़े बताते हैं कि पूरे विश्व में हर साल लगभग 1करोड़ लोगों की मौत हार्ट अटैक से होती है और इनमें से आधे तो अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। इसलिए इसके प्रति जागरूकता व सावधानी बहुत ज़रूरी है। आगे डॉ.उपाध्याय ने हृदय रोग के कारण बताते हुए कहा कि हृदय रोग के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार है। हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या, खानपान, तनाव आदि सही रखना होगा। अधिकांश मरीजों में हृदय रोग का मुख्य कारण तनाव पाया गया है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर भी इसकी मुख्य वजह मानी जाती है। डॉ.उपाध्याय ने दिल को स्वस्थ रखने के उपाय बताया। उन्होंने कई प्रकार से उदाहरण देकर ह्रदय रोग से बचने के तरीके समझाये। इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।इस अवसर पर शकील अहमद, राधेरमण जायसवाल, डॉ.एस.के.उपाध्याय, डॉ.भास्कर शर्मा, डॉ.आशीष यादव, डॉ.राकेश मौर्य, सुभाषचंद्र यादव, अवधेश मौर्य, राम कुमार साहू, संदीप गुप्ता, आदित्य साहू, अरविन्द कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : स्वस्थ जीवन व लम्बी आयु के लिए दिल का रखे ख्य़ाल : डॉ.वी.एस.उपाध्याय

Next article

