― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सुधांशु ने थल सेना विभाग में प्राप्त किया...

Jaunpur Dhara News : सुधांशु ने थल सेना विभाग में प्राप्त किया 17वीं रैंक

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर क्षेत्र के अनुपम कॉलोनी निवासी सुधांशु नाथ तिवारी ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए थल सेना विभाग में 17वीं रैंक प्राप्त किया है। सुधांशु अब देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। बताया जाता है कि सुधांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 2018 में जौनपुर के सावित्री कान्वेंट हाई स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास कर पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2020में वाराणसी के केंद्रीय हिंदू बॉयज स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी उच्च शिक्षा की यात्रा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक ऑनर्स तक पहुंची, जहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीडीएस की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। खास बात यह है कि सुधांशु ने पहली ही कोशिश में सीडीएस परीक्षा को उत्तीर्ण कर दिखाया। अपनी सफलता का श्रेय सुधांशु ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा यदि लक्ष्य तय करके सही दिशा में मेहनत की जाए और कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। सुधांशु के पिता सिद्धिनाथ तिवारी जौनपुर दीवानी न्यायालय में तमिला कुनिंदा के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता, बबिता देवी, एक गृहिणी हैं। सुधांशु मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले हैं।

Share Now...