जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर मंगलवार शाम को पवांरा थाना क्षेत्र के पवांरा नहर के पास साइकिल सवार वृद्ध की पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पवांरा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव निवासी सुखजी पटेल(65) साइकिल से जौनपुर रायबरेली हाइवे से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही पवांरा नहर के पास पहुंचे इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उचित कार्यवाही की जा रही है। पिकअप मौके से भागने में सफल रहा।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Jaunpur Dhara News : साइकिल सवार वृद्ध की पिकअप की चपेट में आने से मौत


