जौनपुर धारा, जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता संघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष राम सहारे मौर्य की अध्यक्षता में समाचार पत्र विक्रेता संघ भवन धरनी धरपुर मीरपुर में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी 25 दिसम्बर को होने वाले 29वां वार्षिक समारोह की तैयारी पर चर्चा किया गया। उसके बाद समाचार पत्र विक्रेता संघ भवन के सुंदरीकरण में सहयोग देने वाले भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन मनाया गया। समाचार पत्र विक्रेताओं का महामंत्री अवधेश कुमार मौर्य ने आभार व्यक्त किया। बैठक में रामस्वारथ मौर्य, पवन गुप्ता, नरेंद्र मौर्य, मंगरुराम मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, मोहम्मद अशरफ, अखिलेश मौर्या, पवन मौर्य, रामधनी मौर्य, विजय शर्मा, नीरज मौर्य, विमल गुप्ता, मोहम्मद रफीक, चुना, पंकज मौर्या, बबलू मौर्य, राजेश मौर्य सहित आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : समाचार पत्र विक्रेता संघ ने की तैयारी बैठक


