― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : श्रेयांश पटेल जीता ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Jaunpur Dhara News : श्रेयांश पटेल जीता ताइक्वांडो चैंपियनशिप

जौनपुर धारा, जौनपुर। 17 से 19 अक्टूबर तक लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें जौनपुर से 13खिलाड़ी सब जूनियर कैडेट और जूनियर में भाग लिए। सब जूनियर में जौनपुर के श्रेयांश पटेल ने अपने भार वर्ग में तीसरी फाइट जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया। अपने निकट प्रतिद्वंदी कानपुर के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड हासिल किया वहीं दूसरी फाइट अर्णव प्रसाद ने अपने निकट खिलाड़ी मथुरा को हरा कर गोल्ड और दूसरे स्थान पर स्लिवर मेडल में नैतिक बिंद सिल्वर यश सिंह दिव्यांश और अनुराग चौहान ब्रॉन्ज लड़कियों में साक्षी उपाध्याय सिल्वर और अंतिम यादव सिल्वर और सब जूनियर में प्रखर ने सिल्वर निकाल कर जौनपुर का परचम लहराया। जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मास्टर प्रवीण मिश्र ने बताया अब ये गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियन शिप में भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव डॉ.आदित्य रजत दीक्षित ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

Share Now...