जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव अपने शिक्षक साथियों के साथ पार्टी मुख्यालय पर शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठन की गतिविधियों और समस्याओं पर पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन को समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव में प्रमुख मुद्दे के रूप में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने बताया कि लाखों शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारियों की बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न समस्याओं तथा उनके हक अधिकार और सेवा सुरक्षा के साथ-साथ वर्तमान परिदृश्य पर भी विचार विमर्श किया और कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने में आप लोग कोई कोर कसर मत छोड़िएगा क्योंकि आज के बच्चे ही कल राष्ट्र की राजनीतिक, आर्थिक सामाजिक और सामरिक प्रगति की धुरी होंगे। आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपने हक अधिकार, मान सम्मान, स्वाभिमान एवं सेवा सुरक्षा के लिए भी कभी पीछे नहीं रहना चाहिए।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : शिक्षक समस्याओं को लेकर अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधि मण्डल



