जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक संकाय परिषद में छात्र के साथ किए गए उपकरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने के बैनर तले कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र द्वारा दुर्व्यवहार उत्पीड़न करने वाले शिक्षक को निलम्बन की मांग की। जिसमें कुलपति ने शिक्षक को विभाग में आने पर प्रतिबंध किया। बता दे कि सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय पर्यावरण विज्ञान के छात्रा के साथ दुर्व्यवहार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रा की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और दुर्व्यवहार उत्पीड़न करने वाले शिक्षक के खिलाफ निलंबित की मांग की थी। जिसमें विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कल एक टीम गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगा है। जब तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर दी जाती तब तक विश्वविद्यालय परिसर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सुधीर उपाध्याय को फिलहाल विभाग में आने से प्रतिबंधित कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : शिक्षक को कुलपति ने विश्वविद्यालय आने में लगाया प्रतिबंध

Next article

