― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  विद्युत विभाग की लापरवाही से टूटा पोल

Jaunpur Dhara News :  विद्युत विभाग की लापरवाही से टूटा पोल

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश में जहां एक तरफ योगी सरकार अपनी छवि को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं है। वहीं पर जौनपुर के उच्च विद्युत अधिकारी सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मामला जौनपुर जनपद के कलापुर विद्युत केंद्र के अंतर्गत नौली बाजार का है जो मात्र विद्युत केंद्र से लगभग 800मीटर की दूरी पर होगा। नौली छोटा सा बाजार है, वहीं पर नौली प्राथमिक विद्यालय के सामने ही विगत 7 दिन पहले अनियंत्रित होकर एक ट्रक विद्युत पोल से टकरा गयी थी। जिससे पोल दो खण्ड में टूटकर गिर गया। जिससे पोल के दायरे में आने वाले गाँव और बाजार में अंधेरा छाया हुआ है।वहीं जिला पंचायत सदस्य  डॉ.सर्वेश राजभर द्वारा बताया गया कि मैं लगातार अथक प्रयास कर रहा हूँ। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज करने के लिए नंबर उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए जनता की समस्याओं अविलंब निस्तारण के लिए दिया था। उसपर भी शिकायत की गयी और फोन से बात कर भी शिकायत की, लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य डॉ.सर्वेश राजभर ने कहा विद्युत अधिकारी जनप्रतिनिधि की बात को भी ढाक के तीन पात पर रख दे रहे है उनका कोई वजूद नहीं है, और समाचार लिखे जाने तक उन्होंने कहाकि जंहा एक तरफ प्राकृति किसानों के साथ कोप बरसाये है वहीं बिजली की  व्यवस्था सुचारू रूप से चालू न होने पर किसान कितनी परेशानी झेल रहे है। उन्हें क्या पता यदि फसल नहीं होगी तो किसान का परिवार भूखों मरेगा। डॉ.सर्वेश राजभर ने बताया कि 2दिन पहले जिलाधिकारी द्वारा शिकायत हेतु जारी किए गए नंबर विद्युत विभाग लखनऊ में शिकायत दर्ज कराया। ूदत्त्-frाा हल्स्ंी-18001805025 वहां से बताया गया। 24 घण्टे के अंदर पोल बदल दिया जाएगा। लेकिन हफ्ता भर हो गया है, अभी तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर 24 घण्टे तक विद्युत पोल को सुचारु नहीं किया गया तो हम मजबूरन  जनता के साथ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

Share Now...