― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : विज्ञान प्रदर्शनी में ओमे ग्रुप की छात्राएं रही...

Jaunpur Dhara News : विज्ञान प्रदर्शनी में ओमे ग्रुप की छात्राएं रही प्रथम

  • छात्राओं में प्रतिभा की नही है कमी : प्रोफेसर मनोज मिश्र

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। एमएसडी इण्टरनेशनल स्कूल रस्तीपुर नौपेड़वा परिसर में रविवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कक्षा-8 की ओमे ग्रुप की छात्राओं ने भूमिगत सिंचाई की बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त की। दूसरा स्थान कक्षा-9 की छात्रा अंशिका मिश्रा ग्रुप ने ग्लोबल वार्मिंग तथा तीसरा स्थान कक्षा-7 के अंश ग्रुप के छात्र आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु बेहतरीन प्रदर्शनी की प्रस्तुति दी। विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय के डीन एवं विभागाध्यक्ष जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ.मनोज मिश्र ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है। आज छात्राओं में प्रतिभा की कमी नही है। मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों को प्रदर्शनी के माध्यम से ही जागरूक होकर उसे जीवन में अनुशरण करने की सीख दी। मुख्य अतिथि डॉ.मनोज ने प्रदर्शनी लगाए हुए छात्र-छात्राओं से जानकारी शेयर की। विज्ञान प्रदर्शनी में मिनी वाटर पम्प, वाटर हाउस, इलेक्ट्रिक बिल, बारिश पानी संचय सहित कुल 25 स्टाल लगाए गए थें। इसके पूर्व प्रबंधक डॉ.अजय निगम व प्रिंसिपल अरविंद कुमार यादव ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट जनों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस दौरान सरंक्षक डॉ.पारसनाथ निगम, अभिनय सिंह, राजेन्द्र यादव, डॉ.कुलदीप निगम, शिक्षक ध्रुवराज यादव, अनिल कुमार, रोहित विश्वकर्मा, यशवंत, उत्तम दूबे, दीपक उपाध्याय, मिथिलेश मिश्र, धर्मराज, रुचि मिश्रा, जूही वर्मा, अंजली, अंकिता मिश्रा, अंशिका, रानी सिंह, प्रीति सिंह, एकता श्रीवास्तव, जगदीश दूबे आदि का योगदान रहा। अन्त में आभार मैनेजिंग डायरेक्टर हरिओम निगम से सभी के प्रति आभार जताया।

Share Now...