Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : विकसित भारत के लिए युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण...

Jaunpur Dhara News : विकसित भारत के लिए युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण : प्रो.अजय द्विवेदी

  • वित्तीय अध्ययन विभाग में तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रबंध अध्ययन संकाय के वित्तीय अध्ययन विभाग में प्रोस्पेरिटी अनलीश्ड: ए विज़नरी गाइड टू विकसित भारत 2047 विषयक एक तीन दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के विभिन्न घटकों पर चर्चा करना और छात्रों को प्रेजेंटेशन स्किल को बढ़ाना था। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत तथा प्रबंध अध्ययन संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो.अजय द्विवेदी ने कहा कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य का अधिकतम योगदान सुनिश्चित करते हुए विकसित भारत का लक्ष्य 2047प्राप्त किया जा सकता है।बशर्ते युवाओं को सही मार्गदर्शन मिले जिसमें उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।विभागाध्यक्ष डा.आलोक गुप्ता ने कहा कि भारत अब थर्ड वर्ल्ड कंट्री की पहचान से बाहर निकलते हुए वैश्विक जगत पर अपनी एक नयी पहचान बना रहा है तथा अपनी बारगेनिंग पॉवर को पहले से और मजबूत कर रहा है। प्राध्यापक सुशील कुमार ने छात्र छात्राओं को प्रेजेंटेशन स्किल की महत्ता और वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संयोजक अबू सालेह ने सबका स्वागत किया और अंत में आयोजन सचिवद्वय मनोज कुमार त्रिपाठी तथा यशि सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर आशु सिंह, आशीष सिंह, भरत राय, दीपक प्रजापति, दिव्या तिवारी, गंगा सागर सिंह, किशन चौहान, प्रियांशी सिंह, रीतेश कुमार, रुपाली चौरसिया, सबा खातून, सौम्या गुप्ता, सेजल श्रीवास्तव, शिवम् अस्थाना, श्याम त्रिपाठी, विशाल यादव आदि उपस्थित रहे।