Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : वरिष्ठ अधिवक्ता राजवंता प्रसाद का निधन

Jaunpur Dhara News : वरिष्ठ अधिवक्ता राजवंता प्रसाद का निधन

  • शवयात्रा पहुंची दीवानी न्यायालय,अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,जौनपुर। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पूर्व शासकीय अधिवक्ता रजवंता प्रसाद का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 81वर्ष के थे तथा 1977से दीवानी न्यायालय में फौजदारी के अधिवक्ता थे। 47वर्ष तक उन्होंने अपने विधिक ज्ञान से मार्गदर्शन किया। शनिवार को उनके आवास से उनकी शव यात्रा निकाली गई जो दीवानी न्यायालय पहुंची। दीवानी संघ सभागार में अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की प्रशंसा की गई। पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित हुआ। श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय, मंत्री अनिल कुमार सिंह, राजकुमार यादव, अतुल श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, सी.पी.दुबे, रत्नेश अस्थाना, निलेश निषाद, अवधेश यादव, रीता सरोज, विनय उपाध्याय, समीर यादव, अश्वनी मिश्र, संदीप यादव, शुभम श्रीवास्तव, राहुल द्विवेदी, सुजीत निषाद, अरविंद सिंह पटेल, पंकज त्रिपाठी, संजीव सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।