― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : लाखों की चोरी के खुलासे को सर्विलांस टीम...

Jaunpur Dhara News : लाखों की चोरी के खुलासे को सर्विलांस टीम खोज रही सुराग

जौनपुर धारा,खुटहन। पिलकिछा गांव के नकबी पुरवा में गत शुक्रवार की रात छत से आंगन में उतरे चोर अलमारी का लाक तोड़ भीतर रखा लगभग 15लाख के जेवर व 80हजार रुपए पार कर दिया था। थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

घटनास्थल पर फारेंसिक टीम ने आकर सेंपल भी इकट्ठा किया था। सोमवार को सर्विलांस प्रभारी राम आसरे राय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। उनका दावा है कि चोरी का खुलासा बहुत जल्द कर लिया जाएगा। गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह का तीन भाइयों का संयुक्त परिवार है। दो भाई परदेश में है, नरेंद्र उनकी पत्नी जूली और पुत्री खुशी घर पर रह रहे हैं। शुक्रवार की शाम गणेश चतुर्थी के व्रत का पूजन कर उनकी पत्नी, पुत्री और वह रात लगभग 11बजे घर के एक कमरे में लगे एसी को चालू कर सभी लोग उसी में सो गए। रात में आये चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। आरोप यह भी है कि चोरों ने उनपर किसी जहरीले पदार्थ का स्प्रे कर दिया। जिससे वे तीनों लोग बेसुध पड़े रहे। चोरों ने आराम से तीन कमरों का ताला चटका दिया। भीतर आलमारी वह सूटकेस में रखे लगभग 15 लाख के आभूषण और 80 हजार नकदी चोर उठा ले गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच सेंपल इकट्ठा किया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हम चोरों की गिरेबान तक पहुंच गए हैं। गिरफ्तारी होते ही स्वतः पर्दाफाश हो जायेगा।

Share Now...