जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत तीन नई सड़को और ग्राम टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से एक गेट का शिलान्यास किया। जिसमे नगर क्षेत्र में बाबा बरीनाथ मठ से बोदकरपुर मार्ग, मोहम्मद हसन के दुकान तक दोनो तरफ नाली और इंटरलाकिग का कार्य लगभग 16.97 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। इस मार्ग के शिलान्यास साथ-साथ बोदकरपुर मार्ग पर राज्यमंत्री पौधरोपण भी किया गया। इसी क्रम में विकासखण्ड शाहगंज मे ग्रामसभा चकमारुफपुर में नरसु बिंद व राजदेव बिन्द के घर से लालचंद प्रजापति के घर होते हुए तिजोरी बिंद के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी क्रम में विकासखंड शाहगंज के अंतर्गत ग्राम सभा बरगांव में पिच रोड से डॉक्टर वीरेंद्र सिंह व अजय सिंह के घर से लल्लन सिंह एवं अजीत सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी क्रम में विकासखण्ड शाहगंज के अन्तर्गत ग्रामसभा टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से गांव के मुख्य द्वार पर एक गेट के निर्माण कार्य भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद मनीष देव, रविंद्र सिंह दादा, राधे पाल, दुर्गेश सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र्ा, प्रशांत सिंह, पुष्पेन्द्र त्यागी और सचिन पाण्डे मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Bank of India Jaunpur Branch में उपभोक्ताओं की फजीहत, कर्मचारियों के रवैये से बढ़ा आक्रोश
जौनपुर। शहर स्थित Bank of India की शाखा इन दिनों अपनी खराब बैंकिंग सेवाओं और कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के कारण चर्चा में है।...
Jaunpur Dhara News : राज्यमंत्री ने किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास



