Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव के चाचा का निधन शोक

Jaunpur Dhara News : राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव के चाचा का निधन शोक

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव के चाचा का अकास्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। बता दें प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के चाचा प्रबंधक एवं पूर्व जिला कमांडेंट समर बहादुर उर्फ राजबहादुर यादव का 85वर्ष के उम्र मे आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार की रात मे घर पर उनकी तबीयत खराब हुई, तत्काल उपचार के लिए जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लोग उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनका निधन हुआ। जिनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में लोगो का घर पर ताता लग गया। घर पहुंच कर विधायक, सांसद सभी पार्टियों के नेताओं व अधिकारियो ने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सात्वना दिया। भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधी सुनील यादव मम्मन के पिता थे, जो चंद्रजीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगमलपुर के वर्तमान प्रबंधक थे। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। इस दौरान वहां काफी सभी पार्टियों के लोगो की भीड़ थी, सभी पार्टियों के नेताओं, अधिकारियो का जमावड़ा लगा रहा।