― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मेढ़ा गांव का ऐतिहासिक विजय दशमी एवं दंगल...

Jaunpur Dhara News : मेढ़ा गांव का ऐतिहासिक विजय दशमी एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

  • भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निकाली जाएगी राम लक्ष्मण की झांकी

जौनपुर धारा, बदलापुर। विकास खण्ड के मेंढ़ा गांव में कार्तिक तृतीया के दिन आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक विजय दशमी 19अक्टूबर को निर्धारित है। जहां परम्परा के अनुसार भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मेला में राम लक्ष्मण की झांकी निकाली जाएगी। 20अक्टूबर दिन रविवार को ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आये पहलवानों ने अपनी दांव पेंच दिखाएगें। इस दौरान 17अक्टूबर से चार दिवसीय रामलीला का मंचन किया गया है। जिसमें पहले दिन बृहस्पति को धनुषयज्ञ एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद, शुक्रवार को राम वन गमन एवं राम केवट संवाद, शनिवार को सीता हरण एवं लंका दहन और रविवार को अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति मेघनाथ वध का मंचन किया जाएगा।

Share Now...