― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं में मेधावियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जौनपुर का बढ़ा मान

जौनपुर। CBSE 10th Result Jaunpur 2026 के तहत घोषित परीक्षा परिणाम में जनपद के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मारपीट में पांच लोग घायल, दो की हालत...

Jaunpur Dhara News : मारपीट में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के गड़ेरियहा दलित बस्ती में गुरुवार देर शाम जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। जमीन को लेकर पहले से चल रहे तनाव के कारण इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों पक्षों में मारपीट हुई। संघर्ष में एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का मेडिकल कराया, जिसमें गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती नीलम ने थाने में शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तक दूसरे पक्ष से राम रत्ती की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। गड़ेरियहा दलित बस्ती निवासी हीरालाल गौतम के यहां शुक्रवार को बरही का कार्यक्रम था, जिसमें रिश्तेदारों की भीड़ जुटी थी। उसी दौरान हीरालाल के बेटे हर्ष और अर्पित की फौजदार गौतम की पत्नी राम रत्ती देवी से कहासुनी हो गई। बीच-बचाव करने आईं फौजदार की बेटियां नीलम और सोनी व बेटे विकास और विवेक के बीच भी विवाद होने लगा। इस बीच, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें सोनी और नीलम को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक हीरालाल के बेटों ने वहां से भागने में कामयाबी पा ली। पुलिस ने घायल राम रत्ती, सोनी, नीलम, विकास, और विवेक को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सोनी और नीलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि हीरालाल गौतम और उनके बेटे अर्पित को थाने में पूछताछ के लिए बैठाया गया है और हर्ष की तलाश जारी है। तहरीर मिलते ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...