जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छताई कला में शुक्रवार के दिन एक घर में घुसकर तीन बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर उसकी किमती चूड़ी काने के बूंदे व घर में मौजूद मोटर साइकिल उठाकर फरार हो गए। पुलिस जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात छताई कला निवासी निर्मला सिंह में अकेले मौजूद थी कि उसी दौरान घर में अचानक से तीन बदमाश घुस गएं और उन्हें बंधक बनाकर किमती चूड़ी, कान के बूंदे और वहां खड़ी एक मोटर साइकिल उठाकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना शाहगंत पुलिस को दी। पुलिस ने मोटर साइकिल तो बरामद कर लिया लेकिन तीनों अभी भी फरार चल रहें हैं। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : महिला को घर में बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट


