जौनपुर धारा,जौनपुर। श्रीगणपति पूजा महासमिति का 21वाँ पुरस्कार वितरण समारोह घनश्याम दास बैंकर के बगीचा उर्दू बाजार में संपन्न हुआ। जिसमे सर्व प्रथम उपस्थित अतिथियों व मुख्य संरक्षक पंडित अवधेश चतुर्वेदी ने भगवान श्रीगणेश के प्रतिमा की पूजा अर्चना करके दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उक्त अवसर बतौर मुख्य अतिथि जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि महासमिति के आयोजित यह कार्यक्रम एक दूसरे को मिलने मिलाने का मौका देता है। जिससे लोग्ाो में समरसता व भाई चारा की भावना जागृति होती है। उन्होने पुरस्कार प्राप्त करने वाली समस्त पूजन समिति को बधाई दिया था महासमिति की सराहना की। इसी क्रम में मुख्य वक्ता जगदीश नारायण विधायक जफराबाद ने कहा की महासमिति का यह कई मायनों में समाज को संदेश देने का कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता भाजपा ज्ञानप्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी अलग-अलग दलों को एक मंच पर लाकर महासमिति ने यह संदेश देने का कार्य किया कि यदि ईमानदारी और लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है, उन्होंने कहा की पूजन समितियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पाया गया पुरस्कार यह बताता है कि आपस में प्रतिस्पर्धा की भी भावना होना जरूरी है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथिगण के रूप में मौजूद पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर दिनेश टंडन, डॉ.आलोक यादव व प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत जफराबाद डॉ.सरफराज खान ने संयुक्त रूप से अपने विचारों को व्यक्त किया। निर्णायकमंडल के सदस्य सोम कुमार वर्मा, उर्वशी सिंह एडवोकेट, डॉ.अंजना सिंह, अमर सेठ, नीरज शाह व दिलीप शुक्ला को सम्मानित किया गया। गतवर्ष निर्णायकमंडल के अवलोकन करने पश्चात शोभायात्रा में शिवशक्ति बाल गणेश संस्था ईशापुर प्रथम, श्री गणेश मित्र मण्डल रसूलाबाद द्वितीय, गणपति बाल संस्था शिवचौरा मंदिर सिपाह तृतीय स्थान रही। वहीं पूजन पंडाल (शहरी) में श्री नवयुवक गणेश उत्सव रसूलाबाद प्रथम, श्री वियाकम गणेश पूजनोत्सव सिटी स्टेशन द्वितीय, बाबा श्री जागेश्वरनाथ संस्था आलमगंज तृतीय स्थान पर रही। पूजन पंडाल ग्रामीण में श्री सार्वजनिक गणेश पूजनोत्सव संस्था गौराबादशाहपुर प्रथम, श्रीजय बुढ़उ बाबा गणपति संस्था धर्मापुर द्वितीय, श्री नवयुगल मंगलदल समिति नैपुरवा तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा समस्त पूजन समिति को उत्साहवर्धन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाते ही पूजन समितियों ने ढोल नगाड़ों की ताल पर गणपति बाप्पा मोरया के जयघोष से पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया। भजन संध्या में अभिषेक शर्मा और साथियों ने अपनी प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव दीपक जावा, संरक्षक अरशद कुरैशी, कोषाध्यक्ष प्रिंस सेठ, उपाध्यक्ष विशाल खत्री विशु, आदर्श श्रीवास्तव, मनोज मौर्य, प्रमोद ओमर, संतोष पाण्डेय, आशीष बोस, चंद्रेश यादव, मुकेश साहू, रंजीत गुप्ता, अजय यादव, सुमित अग्रहरी, आदित्य सेठ, मनोज यादव, पृथु गुप्ता, विवेक यादव, अंश यादव आदि का सरहनीय योगदान रहा। अतिथियों का स्वागत महासमिति के संयोजक नवीन सिंह बसगोती व आभार अध्यक्ष संजय जांडवानी ने व्यक्त किया था। कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव एडवोकेट ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : महासमिति का 21वाँ पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Next article

