Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मनोज अग्रहरि ने किया शिव गोविंद आटोमोबाइल्स शोरूम...

Jaunpur Dhara News : मनोज अग्रहरि ने किया शिव गोविंद आटोमोबाइल्स शोरूम का उद्घाटन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को महराजगंज मे शिव गोविंद आटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मनोज अग्रहरि रहे। उद्घाटन समारोह को संम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि इस हिंरो मोटोकॉर्प ऐजेंसी के खुलने से इस क्षेत्र मे दो पहिया वाहन खरीदने एवं सर्विस कराने में आराम हो गया। अब ग्राहकों को जौनपुर जाकर नये वाहन की खरीदारी व सर्विस कराने की समस्या नहीं उठानी पड़ेगी। यहां नये वाहन लेने पर दाम में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा। जो सुविधाएं जौनपुर के शोरूम पर मिलती वह अब शिव गोविंद आटोमोबाइल्स पर भी मिलेगी। वहीं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होने कहा कि ग्राहक भगवान का रुप होता है और इनके मान सम्मान का पूरा ध्यान रखना ही शिव गोविंद आटोमोल की प्राथमिकता होगी। उद्घाटन समारोह मे मुख्यरूप से विधायक तूफानी सरोज, विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, राजनरायन बिन्द, कैलाश सोनकर, राजबहादुर यादव, सगीता यादव, राहुल त्रिपाठी, राजनाथ यादव, केशजीत यादव, रुक्सार अहमद, महेंद्र यादव, राजन यादव, रमापति यादव, संन्दीप यादव, जयदीप यादव, आर.बी.यादव सहित आदि लोग मौजूद रहें।