Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : भूमि विवाद में मनबढ़ो ने घर में घुसकर...

Jaunpur Dhara News : भूमि विवाद में मनबढ़ो ने घर में घुसकर छह को पीटा

  • तीन की हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, खुटहन। सुइथाखुर्द गांव में रविवार को आबादी की भूमि के विवाद को लेकर मनबढ़ो ने पड़ोसी के घर में घुसकर गर्भवती पुत्री सहित छह लोगों पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। गांव निवासी रामप्रताप गौतम का आरोप है कि वह अपनी जमीन में दीवार बना रहे थे। पड़ोसी चंद्रिका वह मुन्ना गौतम उसे जबरन रोकने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी कि तभी चंद्रिका के पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंच पिटाई शुरू कर दिए।वह जान बचाकर घर में भागा तो उक्त मनबढ़ लोग भी दौड़ते हुए घर में घुस गये। भीतर खाना बना रही उसकी गर्भवती पुत्री अंशू को पीटने लगे। बचाव को आए उसके पुत्र अंकित, विनीत,राजन, पत्नी संगीता तथा छोटी पुत्री खुशबू को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिए। आरोप है कि कुल्हाड़ी के प्रहार से मेरे अलावा अंकित और अंशू को गंभीर चोट लगी। जिन्हें देखते ही चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।