जौनपुर धारा,जौनपुर। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया जिला जौनपुर की बैठक डॉ.प्रमोद कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जौनपुर मौर्य होमियो हॉल बदलापुर पड़ाव पर जिला इकाई इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इण्स्टीट्यूशन ऑफ इण्डिया की बैठक डॉ.प्रमोद कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डॉ.मोहन ने बताया कि अभी हाल में राजस्थान सरकार द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड को बजट सत्र में 5 करोड़ का अनुदान दिया गया। उन्होने भारत के अन्य मुख्यमंत्री से भी अपेक्षा रखते हुए मांग किया कि वह भी अपने-अपने प्रदेश में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड गठित कर वित्त अनुदान प्रदान कर कर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक को मजबूत करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ.शैलेंद्र कुमार वर्मा और समापन डॉ.सैयद नदीम हुसैन ने किया। डॉ.संतोष कुमार यादव, डॉ.अनुराग सिंह, डॉ.धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ.राजमणि यादव, डॉ.ओम प्रकाश चौहान, डॉ.संदीप यादव, डॉ.शुभम सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Jaunpur Dhara news : भारत के अन्य मुख्यमंत्री भी दें इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड को अनुदान



