जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन पकड़ने आए वृद्ध की अचानक सीने में दर्द उठा और गिरकर मौत हो गई, उक्त घटना प्रथम दृष्टया से हृदयघात के कारण मौत होना माना जा रहा है। शनिवार की सुबह 10:40 पर रायबरेली से चलकर जौनपुर को जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन से जाने के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह के रहने वाले अनवर अली उम्र 70वर्ष अपनी स्वास्थ ठीक न होने के कारण दवा के लिए मडियाहूं जा रहें थें कि स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहें थें कि तभी अचानक से सीने में दर्द उठा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि यह अकेले बैठे हुए थें कि तभी इनकी तबियत बिगड़ी और अचानक से जमीन पर गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पहुँची बरसठी पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। मौके पर आये मृतक के बेटे अख्तर अली ने बताया कि मेरे पिता जी दवा लेने जा रहें थें। मडियाहूं में मेरे बहन और बहनोई इनका इंतजार कर रहें थें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : बेटी के यहां जा रहें वृद्ध की स्टेशन पर हृदयघात से मौत


