जौनपुर धारा,खुटहन। इमामपुर गांव में बागवानी की सरकारी भूमि के सीमा की पैमाइश के बाद लगाए गए पिलर और उसके भीतर लगाए गए दर्जनों बृक्षों को गांव के ही पांच मनबढ़ो के द्वारा ढहा कर पौधे उखाड़ दिए जाने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की नामजद तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम प्रधान संतलाल सोनी का आरोप है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व उक्त लगभग 5 विश्वा भूमि की पैमाइस के बाद नायब तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में चारों तरफ सीमा पर आरसीसी का पीलर लगा दिया गया था। उसमें दर्जनों बृक्ष की रोपाई भी करा दी गई। नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार ने भी पौधरोपण किया था। उस पौधे पर उनके नाम का बोर्ड भी लगाया गया है। आरोप था कि गत शनिवार को गांव के ही हरीराम सोनी, ओमप्रकाश, आकाश, संदीप और विकास एकजुट होकर कई पिलर ढहा दिए। उसमें लगे कई वृक्ष भी उखाड़ कर फेंक दिए। आरोप है कि मना करने पर मनबढ़ो ने लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : बागवानी की भूमि से पेड़ उखाड़ पिलर ढहाने में पांच पर केस

Previous article

