जौनपुर धारा, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम बनुवाडीह में रविवार की शाम सब्जी लेकर लौट रही महिला की बाइक चपेट में आने से मौत हो गई। बनुवाडीह गांव निवासी विजय कुमार गौतम की 35वर्षीय पत्नी अनीता देवी बाजार से सब्जी लेकर घर की तरफ लौट रही थी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से घायल महिला को उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के अभी चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सर से मां का साया उड़ गया है। बाइक सवार भी उसी गांव का रहने वाला है जो बाइक छोड़कर फरार चल रहा है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत



