Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news :  बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर,...

Jaunpur Dhara news :  बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही गम्भीर

जौनपुर धारा,जौनपुर। बक्सा थाने की पुलिस मंगलवार दिन में लगभग 11:00बजे स्कार्पियो सवार बदमाश का पीछा कर रही। पुलिस की गाड़ी में बदमाशों ने मारी टक्कर एक राहगीर की मौके पर मौत दो पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि थाना अध्यक्ष बक्सा उदय प्रताप सिंह सहयोगी जवानों के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि स्कॉर्पियो पर सवार कुछ बदमाश आ रहे हैं। जैसे ही स्कॉर्पियो दिखाई दी पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बक्सा पुलिस के पीछा किए जाते ही सिकरारा अन्य थाने की पुलिस भी पीछे लग गई। इस समय मौका पाकर बदमाश बेतहाशा भागने लगे जिसके कारण एक राहगीर की भी चपेट में आने से मौके पर की मौत हो गई। बदमाशों ने बक्सा पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी जिससे हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम, क्षेत्राधिकार नगर देवेश कुमार सिंह, शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा द्वारा घायल हेड कांस्टेबल अमित सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सा ने हालत को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। मौके पर किस राहगीर की मौत हुई है अभी उसके नाम और पते की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल भाग रहे बदमाश के पकड़े जाने की या फरार होने का कोई बयान पुलिस की तरफ से नहीं आयी है। दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों की यह मुठभेड़ चर्चा का विषय बनी हुई है।