― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने दौड़ाया, ओवरब्रिज...

Jaunpur Dhara News : बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने दौड़ाया, ओवरब्रिज पर चढ़ गया युवक

  • घंटो किया हाई वोल्टेज ड्रामा, ओवर ब्रिज से गिरकर हुई मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बच्चा चोर समझकर एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो वह नेवादा गांव के पास बने ओवरब्रिज पर चढ़ गया। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर उसे उतारने का प्रयास करती रही। इस दौरान लगभग आठ घंटे का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद उसने ओवरब्रिज से छलांग लगा लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार की तड़के सुबह तीन बजे दो लोग संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दिये तो ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोर समझकर दौड़ा लिया। जिसमें एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन दूसरा सड़क को पार करने के लिए बने ओवरब्रिज पर चढ़ गया, वह आठ घंटे से ऊपर बैठा रहा। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे उतारने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वह उतरने को तैयार नही हुआ, और बाद में उसने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई जहां पर उसके मौत की पुष्टि मौजूद चिकित्सकों द्वारा की गई।

Share Now...