Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  फोन पे का लाक खोलते ही खाते से...

Jaunpur Dhara News :  फोन पे का लाक खोलते ही खाते से 75 हजार गायब

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोकना मलिक पट्टी गांव निवासी युवक के मोबाइल पर अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा फोन पे लाक खोलने के लिए कहे जाने पर उसने ज्यों लाक खोला खाते से 75 हजार रुपए उड़ गए। बाद में वह उसी नंबर पर फोन करता रहा लेकिन नंबर नहीं लगा। तब उसे ज्ञात हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया।उसने अज्ञात ब्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है। गांव निवासी रामबरन के बेटे की शादी तय है, अभी तिथि निश्चित नहीं हुई है। वह शादी के लिए पैसे इकट्ठा कर खाते में जमा कर रहा था। गुरुवार की शाम उसकी मोबाइल पर अज्ञात ब्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि हम आपके बेटे का दोस्त बोल रहा हूं। आप अपने फोन पे का लाक खोलिए पैसा भेजना है। लाक खुलते ही जालसाज ने खाते से 75 हजार उड़ा दिया। मोबाइल पर डेविड का मैसेज देखते ही उनके होस उड़ गए।