Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : फर्राटा पंखें से उतरे करन्ट की चपेट में...

Jaunpur Dhara News : फर्राटा पंखें से उतरे करन्ट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर गांव में गुरुवार की रात फर्राटा पंखे की चपेट में आकर एक 67वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम अकबाल सिंह पुत्र स्व.राम कुबेर सिंह अपने पौत्र व बहु के साथ बैठे हुए थे। गर्मी अधिक होने के कारण उन्होने फर्राटा पंखा में प्लग में लगा कर चालू किया। उसी समय पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। थोड़ी देर बाद वे गिर गए। परिवार के लोगों को तब पता चला कि उनको करंट लग गया है। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहाँ पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे है बड़ा बेटा सोनू सिंह गांव में रहकर खेती व किसानी का काम करता है। वही दूसरा बेटा मोनु सिंह रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वही मृतक की पत्नी का 14साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक अपने बड़े बेटे और बहू, पोते के साथ गांव में रहकर बड़े बेटे के साथ खेती किसानी में हाथ बटाता था।