Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पत्नी से हुई कहासुनी में फोन पर दे...

Jaunpur Dhara News : पत्नी से हुई कहासुनी में फोन पर दे दिया तीन तलाक़

जौनपुर धारा, खुटहन। धमौर खास गांव निवासी विवाहिता ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति से फोन पर हो रही बातचीत के बीच ही वह आवेशित होकर उसे फोन पर ही तीन तलाक़ दे दिए। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसे सास, ननद, देवर व जेठ-जेठानी दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं। जिसकी फोन पर शिकायत सुन पति उस पर बिफर पड़े, और फोन पर ही उसे तलाक दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शाहगंज के शाहपंजा मुहल्ले में अपने मायका में रह रही महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष उक्त गांव निवासी बाबुल्लाह के पुत्र मोहम्मद सलाम के साथ हुई थी। जिसमें उसके पिता शाहमोहम्मद ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर उसे विदा किया था। शादी के दो-तीन माह तक सबकुछ ठीक ठाक चला। उसके बाद मोहम्मद सलाम मुंबई कमाने चला गया। इधर ससुराल में उसे दहेज के लिए सास, ननद,जेठ-जेठानी और देवर ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पति से करने पर वह भी उसे गलत बताकर अपशब्दों से नवाजने लगा। उन लोगों के उत्पीड़न से अजिज आकर वह मायके चली गई। आरोप लगाया कि एक माह पूर्व उसने पति को फोन कर कुशलक्षेम पूछ रही थी। बातों-बातों में तैस खाकर पति ने फोन पर ही तीन तलाक़ दे दिया। परिवार के लोग लोक लाज वस मामले को छुपाए रखा। इस बीच पति के द्वारा कई बार मिली धमकियों से भयभीत होकर उसने थाने में गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।