Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत

हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।

E-Paper 06-10-2026

E-Paper 05-10-2026

Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर भड़की सीएमओं

Jaunpur Dhara News :  निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर भड़की सीएमओं

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने जनपद में स्वास्थ्य सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज खेतासराय में आयोजित स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोंधी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोरारी, रानी मऊ एवं मखमैलपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के छात्रों से संचारी अभियान एवं डायरिया से संबंधित जानकारी लिया। उन्होंने सोंधी ब्लॉक के ग्राम सेठुआ पारा में आयोजित वीएचएनडी सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों में वेइंग मशीन ठीक से कार्य नहीं कर रही है। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित एएनएम एवं अन्य स्टाफ को कड़ी फटकार लगाया। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि वीएचएनडी सेशन पर सभी प्रकार की दवाएं, टीके एवं उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम वासियों से जनपद में चलाए जा रहे संचारी एवं दस्तक अभियान के विषय में भी जानकारी लिया एवं कार्यक्रम की स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक थी। आशा कार्यकर्ता द्वारा लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया जा रहा था। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी, जिला मलेरिया अधिकारी, डीसीपीएम एवं सहयोगी संस्था यूनिसेफ से एसआरसी तथा डीएमसी मौजूद रहें।