जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर नगर पंचायत के सभासदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के मनमाने रवैये के खिलाफ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौपा। सभासदों का कहना है कि अध्यक्ष बगैर बोर्ड की बैठक के प्रशासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। जनता पर मनमाने टैक्स लगा रहे हैं। लगातार कर में बढ़ोतरी कर रहे हैं। जिससे जनता काफी त्रस्त हो चुकी है। उन्होने मांग किया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा शासन की मन्सा के विपरीत मनमानी तरीके से बोर्ड की अनदेखी करके नागरिकों के मूलभूत सुविधा का ध्यान न देकर चुनावी रंजिश के तहत तरह-तरह से उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सफाई प्रकाश, पेयजल की नियमित व्यवस्था उन जगहों पर नहीं हो रही है। जहां इनको लग रहा है कि इस क्षेत्र के लोगों ने इनको वोट नहीं दिया है, प्रत्येक आपूर्ति करने वाले व्यक्ति, ठेकेदार आदि से 25 से 50 प्रतिशत तक कमीशन मांगा जाता है, न देने पर उनका पेमेंट रोक दिया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि किस मद में कितना पैसा आया और कहां पर खर्च हुआ इसकी जानकारी बोर्ड सदस्यों द्वारा मांगने पर नहीं दी जा रही है। अभी तक बजट नहीं पेश किया गया और बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई जा रही। कहा कि हॉस्पिटल, क्लीनिक व मैरिज हॉल पर भवन निर्माण मानचित्र पर टैक्स परिवर्तन करवा लिया गया है। उक्त अवसर पर गीतांजलि, वीरेंद्र कुमार मौर्य, गीता देवी, जुबेर अहमद, रेशमा परवीन, मोनिका, जिया मोहम्मद आदि सभासद मौजूद रहे।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सौपा ज्ञापन,



