जौनपुर धारा,जौनपुर। उ.प्र. पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं प्रद्योगिकी संस्थान में अस्मित सोनकर पुत्र भोंदल प्रसाद निवासी ग्राम बैरी, जनपद फतेहपुर द्वारा रविवार को दोबारा नाम बदलकर परीक्षा दे रहा था। अस्मित सोनकर ने दो दिन पूर्व में 23 अगस्त को मो.हसन इंटर कालेज में अस्मितराज सोनकर पुत्र भोन्दल प्रसाद के नाम से परीक्षा दिया गया था। अस्मित सोनकर द्वारा दो आधार कार्ड व हाई स्कूल दो बार करके फार्म भरा गया था। अस्मित सोनकर को अनेक धाराओं में मु.अ.सं. 315/2024 धारा 319(2) /318(4)/338/336 (3) /340 (2) बीएनएस व 3/10 परीक्षा केंद्र सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अंतरगत गिरफ्तार किया गया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : दो बार परीक्षा दे रहा एक गिरफ्तार

Previous article
Next article

