जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी एक घर से लगभग 15लाख की चोरी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पायी थी कि चोरों ने मंगलवार की रात दो घरों को और निशाना बना दिया। यहां से भी पांच लाख से अधिक कीमत के जेवरात चोरों ने पार कर पुलिस को चुनौती दिया है। सप्ताह के भीतर तीसरी बड़ी चोरी से ग्रामीण भयभीत हैं। खुटहन गांव निवासी बड़ेलाल का परिवार शाम को भोजन के बाद बरामदे के कमरे में सो गया। रात में पीछे के दरवाजे से घुसे चोर भीतर कमरे में रखा बड़ा बाक्स का ताला चटकाकर अंदर रखा सूटकेस उठा ले गए। जिसे उनके घर के पीछे तोड़ कर उसमें रखा पांच हजार नकदी,सोने का हार,झुमका,बाली, चेन, दो अंगूठी, कनफूल तथा चांदी का छागल और पायल उठा ले गए। इसी रात खुटहन गांव के ही अनिल यादव के परिवार के लोग बरामदे में सोते रह गए, उधर चोर घर में छत से उतर भीतर कमरे में रखा बाक्स का ताला चटकाकर उसमें रखा 15 हजार नकदी, तीन सोने की चेन, पांच अंगूठी, तीन लाकेट, हार, झुमका, नथिया, मांग टीका, कड़ा तथा चांदी का दो जोड़ी पायल, छागल आदि पार कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन किया। दोनों पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग अलग तहरीर दिया है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : दो घरों से नकदी सहित पांच लाख के जेवर चोरी



