जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में रात को 7बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोगों को गम्भीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। जनपद प्रतापगढ़ के दिलिपपुर थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ गांव निवासी विपिन सिंह(32) अपनी अल्टो कार से दुर्गागंज भदोही जा रहे थे। कार में ड्राइवर सहित तीन अन्य लोग भी सवार थे। उनकी गाड़ी मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी बाजार पहुंची ही थी कि सामने से एक अन्य कार से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आगे बैठे विपिन सिंह(32) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार ड्राइवर श्याम नारायण कोरी(40), अनुपम सिंह (30), राजेश सोनी (38) गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दूसरे कार सवार अन्य लोग घटना स्थल से गायब हो गये। अल्टो कार में फंसे लोगों को जब गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया तो विपिन सिंह की सांसें थम चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गम्भीर हालत देखते हुए तीनों घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि दो कारों की आमने-सामने टक्कर हुई। जिसमें अल्टो कार सवार एक युवक की मौत हुई है। तीन अन्य लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
Jaunpur Dhara News : दो कारों की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Next article


