जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन जुलाई-अगस्त 2024 की तैयारी के सम्बंध म्ों समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारी, समस्त प्रभारी अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 06 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 तक, मतदान एवं 08 अगस्त को प्रातः 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना संपन्न कराई जाएगी। जनपद में कुल 03 प्रधान पद, 01 सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं 07 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर वास्तविक रूप से निर्वाचन कराया जाना है। कुल 04 विकास खडों में 14 मतदान स्थलों पर निर्वाचन कराए जाने हेतु कुल 72 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। प्रत्येक विकास खंड के लिए 01 मतगणना पार्टी की ड्यूटी लगाई गई जाएगी, इसके लिए 16 मतदान कार्मिकों की आवश्यकता होगी। मतदान/मतगणना का प्रशिक्षण 01 अगस्त को प्रेक्षागृह में पूर्वान्ह् 11:00 से अपरान्ह 2:00 बजे तक कराया जाना प्रस्तावित है। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा की जाएगी। स्ट्रांग रूम विकास खण्ड मुख्यालय पर बनाया जाएगा, जिसके लिए समस्त खंड विकास अधिकारी मतदान से एक दिन पूर्व अनिवार्य रूप से स्ट्रांग रूप का निर्माण कर लेंगे। मतदान एवं मतगणना में वीडियोग्राफी की व्यवस्था खंड विकास अधिकारी के स्तर पर कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
― Advertisement ―
Mount Litera Zee School Jaunpur में बनेगी इंटरनेशनल क्रिकेट पिच, Rohit Sharma Academy से हुआ अनुबंध
सिकरारा (जौनपुर)। शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में Mount Litera Zee School ने एक बड़ा कदम उठाया...
Jaunpur Dhara News : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन



