जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान एक बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, बृजमोहन व हमराहियों के साथ दोपहर में ग्राम लोनिया पट्टी में लक्ष्मी शंकर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा। गिरफ्तार शाहगंज के मजडीहा निवासी ऋषभ यादव के पास से तलाशी में 315बोर का तमंचा, कारतूस, स्मार्ट मोबाइल व दो सौ रुपये मिले। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : तमंचा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार


