जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माण्दड के साथ नमामि गंगे के द्वारा कराये जा रहे सद्भावना पुल से होते हुऐ हनुमान घाट और बजरंग घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सद्भावना पुल से हनुमान घाट तक मोटे पत्थर की सड़क और नाली बनाया जाए और घाट के किनारे हरे पौधे लगाए जाएं इसके साथ ही हनुमान घाट पर जमीन चिन्हित कर चेंजिंग रूम, शौचालय बनवाए। उन्होंने बताया है कि सद्भावना से शास्त्री ब्रिज तक दोनों तरफ के घाट बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। घाटों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। जनपद वासियों से अपील किया है कि जनपद को स्वच्छ रखने में सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, इसलिए कूड़े को उचित स्थान पर रखें और जनपद को स्वस्छ रखने में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा गोमती नदी के तट पर सुंदर स्थल विकसित किया जा रहा है, जहां पर महिलाए, बच्चें-बूढ़े सुबह शाम टहल सकते हैं। इस अवसर पर कार्यदाई संस्था इंजीनिर्स इण्डिया लिमिटेड के सहायक प्रबंधक लवकेश, प्रतिनिधि अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, जसविंदर सिंह, संतोष मौर्या सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गूंजा बिरहा, ज्योति यादव ने जीता मुकाबला; दूधिया समाज सेवा समिति ने किया सम्मान
जौनपुर के न्यू दूध मंडी परिसर में दूधिया समाज सेवा समिति के सम्मान समारोह के साथ विराट बिरहा मुकाबला आयोजित हुआ। प्रतापगढ़ की ज्योति यादव को विजेता घोषित किया गया।
Jaunpur Dhara News : डीएम संग राज्यमंत्री ने किया सौंदर्यीकारण कार्य का निरीक्षण


