― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : टग ऑफ वार में बीएएलएलबी की टीम प्रथम

Jaunpur Dhara News : टग ऑफ वार में बीएएलएलबी की टीम प्रथम

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर एकलव्य स्टेडियम में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। पद्मभूषण मेजर ध्यान चन्द की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में गुरुवार को खेल दिवस का आयोजन हुआ। यह आयोजन भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय मे किया गया। महिलाओं के टग आफ वार प्रतियोगिता में बीएएलएलबी की टीम प्रथम, साइंस की टीम द्वितीय एवं बी-फार्मा की टीम तृतीय स्थान पर रही। पुरूषों के टग आफ वार प्रतियोगिता में एमसीए की टीम प्रथम, बीबीए की टीम द्वितीय एवं बी-फार्मा की टीम तृतीय स्थान पर रही। पुरूषों के 800मीटर दौड़ में फार्मेसी के श्याम प्रसाद यादव प्रथम एवं पंकज यादव द्वितीय एवं बीएएलएलबी के सचिन तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं के 400 मीटर दौड़ में फार्मेसी के सोनम यादव प्रथम एवं प्रिया पाल द्वितीय एवं बीएएलएलबी प्रिया मौर्या तथा खुषी मौर्या तृतीय स्थान पर रहे, साथ ही साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी अलका सिंह चौहान को भी स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने के लिए फार्मेसी संस्थान को मेजर ध्यानचन्द ट्राफी प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरूआत कुलसचिव महेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय एवं परीक्षा नियन्त्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचन्द के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रो.प्रदीप कुमार संयोजक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रो.अविनाश पाथर्डीकर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर उप कुलसचिवगण अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, डॉ.विवेक कुमार पाण्डेय, डॉ.आलोक दास, डॉ.राजीव कुमार, डॉ.दीप प्रकाश सिंह, डॉ.प्रवीण कुमार सिंह, कर्मचारी संघ अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, महामंत्री रमेश चन्द यादव, रामजी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रजनीश कुमार सिंह, सुशील प्रजापति, डॉ.राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, जय सिंह गहलौत, अल्का सिंह चौहान, विजय प्रकाश, भानूप्रताप शर्मा सहित खेलकूद विभाग के सभी कर्मचारी एवं जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share Now...