जौनपुर धारा, जौनपुर। ऐशियाई देश मेरीवन आर्मेनिया में 16 से 25 अक्टूबर तक कूड़ो की अंतरराष्ट्रीय यूरोप एशिया चैंपियनशिप प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। भारतीय दल की वैष्णवी सिंह गजब की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कास्य पदक पर कब्जा किया। उसने जापान व राfशया के खिलाड़ियों को शिकस्त दी। भारत के हेड कोच एवं कुड़ो एशिया के महासचिव हान्शी मेहुल वोरा के नेतृत्व में भारतीय दल अर्मेनिया गया था। अन्तरराष्ट्रीय कूडो जगत में वैष्णवी ने भारत के लिए मेडल लाकर अपने राज्य उत्तरप्रदेश व जिला-जौनपुर का नाम रोशन किया। कुड़ो एसोशियेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एजाज खान, सेक्रेटरी विजय कसेरा के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही है। वैष्णवी जौनपुर जिले के नाहरमाउ टिकरा गाँव की निवासी है। उसने इस मेडल का श्रेय अपने कोच-मोहम्मद एजाज खान व विजय कसेरा एवं अपने पिता संजय सिंह को दी है। वैष्णवी सेकंड डेन में ब्लैक बेल्ट एवं दस साल से इंटरनेशनल नेशनल चैंपियन है। राष्ट्रीय कुडो संघ के चेयरमेन वैष्णवी की शानदार जीत पर एवं बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, फिल्म जगत के जान अब्राहम, भारत के हेड कोच हांन्शी मेहुल वोरा तकी ने वैष्णवी को फिल्म जगत एवं भारतीय दल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविस्य की कामना की है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : जापान व रशिया को हराकर जौनपुर की वैष्णवी ने किया कास्य पदक पर कब्जा



