जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर शहर के मोहल्ला मीरमस्त में एक जलसा ए सीरतुननबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम व गैर तरही नज़म ख़्वानी का प्रोग्राम मुनक़्क़ीद किया गया। जलसे की सदारत अंजुमन रशीदिया रजिस्टर्ड 922के सीनियर निजामी जनाब अब्दुल मजीद अंसारी ने किया। उन्होने यह बताया कि यह प्रोग्राम पिछले कई वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है। जिसमें शहर की सारी अंजुमने नाते नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम में अपना कलाम पेश करती हैं। जलसे को खिताब फरमाया हजरत मुफ्ती अब्दुर्रहमान कासमी साहब ने सीरत ए नबी व मदहे सहाबा पर बसीरत अफरोज तकरीर फरमाई। तकरीर के बाद शहर की सारी अंजुमनों ने अपने एक से बढ़ कर एक कलम पेश किए। प्रोग्राम के तीसरे राउंड में अंजुमन रजा ए मुस्तफा मीरमस्त ने पहल व अंजुमन फरूकिया सब्जी बाजार ने दूसरा व अंजुमन मोहम्मदिया सिपाही ने तीसरा मक़ाम हासिल किया। जलसे के आखिर में अंजुमन रशीदिया रजिस्टर्ड 922 ने बारगाह ए रिसालत में सलाम पेश किया। इस मौके पर अंजुमन रशीदिया के निजामी अनवारअहमद, मोहम्मद असलम, आरिफ अंसारी, मोहम्मद इसरार (छोटू), मोहम्मद इजहार(सोनू), सारिया इरफान, मोहम्मद शाबान, मोहम्मद आदिल आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
एसएसओ पर हमला, चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
जौनपुर। विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर पर तैनात एसएसओ विजय कुमार यादव पर सोमवार शाम एक युवक द्वारा डंडे से हमला किए जाने की घटना सामने...
Jaunpur Dhara News : जलसा ए सीरतुन्नबी व ऩज्म ख़्वानी का आयोजन



