― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जनपद में बनेगी सुरजू द सेवियर हिंदी अवधि...

Jaunpur Dhara News : जनपद में बनेगी सुरजू द सेवियर हिंदी अवधि फिल्म

जौनपुर धारा,जौनपुर। फिल्मों का हब बन रहा है जिससे जनपद के कलाकारों के लिए नित्य नए अवसर का मंच मिलने में सहजता हो रही है। यहां का शांत सौम्य वातावरण फिल्मी कलाकारों को खूब भा रहा है। जिले में बनी फिल्म नदिया के पार ने देश में खुब नाम कमाया आज भी लोग उतने ही चाव से फिल्म का आनंद लेते हैं। नदिया के पार के गीतों का जादू आज भी छाया हुआ है। यही कारण है कि फिल्म निर्माताओं व कलाकार को जौनपुर अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। अब तक यहां अलग-अलग भाषाओं में सैकड़ों फिल्म की शुटिंग हो चुकी है इसी क्रम में बुधवार को शहर के एक होटल में कामर्शियल हिंदी अवधि फिल्म वाई-2 एम बैनर तले मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभ मुहूर्त हुआ। फिल्म निर्देशक आनन्द ने कहा कि फिल्म में सूरजु एक कम पढ़ा लिखा व्यक्ति हैं। जो समाज और राजनीति का अच्छी समझ रखता है। सूरजु समता मुलक समाज का पक्षधर हैं। परिवार वादि राजनीति से घृणा करता है। इसी मन से सुरजू नायक का रक्षक बनता है। फिल्म मारधाड़ एक्शन से भरपूर होगी फिल्म में चार गानों को जगह दी गई है। जौनपुर के उभरते कलाकारों को अवसर दिया जाएगा। इस मौके पर युवराज मौर्या अवनीश तिवारी उमेश सिंह संजय पाण्डेय रुपा मिश्रा फोटो ग्राफी चंद्रिका प्रोडक्शन विनायक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share Now...